Gz meetup पर 2024
कोई गंगा जी आता है #GZ
जो कोई हरिद्वार आता है वो मन की पा ही जाता है...
भगीरथी के तट पर उसका हर दुख तर ही जाता है..
ये माँ गंगा है जो सदियों से हमारे दिल पे छाई है -- जो
सगर के पुत्रों को मुक्ति देने -शिव की जटाओं से
भगीरथ जी के तप से ही तो
इस पुण्य धरा पे आई है ।।
पतित पावनी मां गंगा
कही मंदाकिनी,
कहीं अल्कनन्दा
तो कही जान्हवी कहलाई है
जो युगों से हमारे मन को पवित्र करती आई है ...
परन्तु हम ही है जो इसका उपकार विस्मृत करके भूले है
तभी तो जगह जगह इसके तट पर भी होटल रिसोर्ट खोले है ...
ये लालच लोभ की अंतहीन दौड़ में मानव अंधा होता जाएगा
फिर इस मानवता को कोई न बचा पायेगा
हमारे धर्म पर तो भी खतरा ही मंडराएगा ..
इधर हमारे GZ के बारे में दो शब्द --
घुमक्कड़ी की मशाल
हमारे नीरज भाई जलाए है
हर पहाड़ और पर्वत पर GZ का ध्वज फहराए है
नमामि गंगे -चंडी घाट पर आज घुमकड़ो की फौज आई है
जो हंसते गाते हए गुनगुनाये जा रही है
तभी तो
मां गंगा भी मुस्कुराते हुए
कल कल झर झर बहे जा रही है।
गंगोत्री से गंगा सागर तक वो
हमे नव अध्यात्म - नव ज्ञान
नूतन विचार का पाठ पढ़ा रही है ।
आओ आज हम भी शपथ ले
माँ गंगा को अपवित्र व दूषित न करने देँगे
हमारी सनातन परपंरा को को अक्षुण रख
किसी को इसे नष्ट न करने देंगे
किसी को इसे नष्ट न करने देंगे
बोलो गंगा मैया की जय
#
18.05.2024
2:32 pm ,कमरा न 14
स्वामी चेतनानंद जी गिरी आश्रम
सन्यास मार्ग ,कनखल,हरिद्वार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें