# Empowering Woman#नारी शक्ति
#kaplna chawla जैसी बहादुर नारियां हमारे देश का सौभाग्य है
महिला दिवस पर विशेष
नारी हूँ, हर युग में वक्त के साथ चलना जानती हूँ ।
सीता, अहिल्या, गार्गी, द्रौपदी सदृश
इतिहास को संजोना जानती हूँ।
अपने स्वाभिमान के परचम को,
त्याग के धागे में पिरोना जानती हूँ।
नारी तुम केवल श्रध्दा नहीं वरन शक्तिशाली हो
दुर्गा हो तुम लक्ष्मी हो तुम सरस्वती हो और सीता हो तुम
सत्य का मार्ग दिखलाने वाली तुम रामायण हो गीता हो तुम \
अब केवल शिक्षिका ही नही हर क्षेत्र में छाई हो तुम
अर्थ जगत हो विज्ञानं या हो पोस्ट ऑफिस की नौकरी
फिर चाहे काउंटर कार्य , डाक वितरण या हो DO
हर ऑफिस में
तुम भी हो पुरुषो के समान हर पद की सच्ची अधिकारी l
घर से ऑफिस तक नारी अपना मकाम बनाती है
और घर आकर भी अपनी भूमिका की अच्छे से निभाती है
जो माँ बनकर ममता की बौछार लगाती है
-पत्नी बनकर सुख – दुःख में साथ निभाती है
बहन बनकर कितना स्नेह लुटाती है –
जो अपने बच्चो के लिए काल से भी भीड़ जाती है
अंत में यही कहूँगा
सब मात्र शक्ति को --के
आंधी हो तूफ़ान घिरा हो, पथ पर कभीं नही रूक़ना हैं।।
तुम्हे नए प्रतिमान सृज़न के अपने हाथो से गढना हैं।।
असत्य और अन्याय के समक्ष कभी नही झुकना है
आओ हम सब भी मिलकर नारी का सम्मान करें
“उस पर गर्व करें अभिमान करें--
उस पर गर्व करें अभिमान करें “
#Trending blog
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें