घुमक्कड़ी क्यो 26 जून 24
घुमक्कड़ी की प्रेरणा
सोचने बैठा और ढूंढने लगा कुछ जवाबो के प्रश्न ,सच मे उत्तर तो मिलते है
क़दम कदम पर
कई बार प्रश्न ही गुम हो जाते है ,
आज फिर सोच में पड़ गया के
अब उत्तर चाहिए के मैं घूमना क्यो चाहता हूँ
या घूमने का
बस खो जाने का मन क्यो करता है ,
तो मन में दिल मे ह्रदय में
कुछ ख्याल आये ,
जैसा किसी कवि के मन मे ये गीत आया
'तुमको देखा तो ये ख्याल आया
जिंदगी धूप तुम घना साया '
हाँ मैं दुनिया के कोने-कोने में अपनी दास्तां में छिपी खूबसूरती को खोजने की तलाश में हूँ ओर पर्वतों की चोटियों से घूमते हुए,
समुंदरों के किनारों पर खोजते हुए
सूरज की पहली किरणों में दिखने वाली खूबसूरती को देखते ही हैरान होता हूँ।
अनजान बोली, अनजान चेहरे, फिर भी एक संबंध बनाने का जज्बा हमेशा रहता है।
हम कही भी जाए
चाहे बंगाल या सिक्किम
या फिर धरती के स्वर्ग कश्मीर
भाषा की सीमाएँ दिल से गुज़रती हैं,
यात्री की भावनाओं को समझाती हैं।
मैं भी सड़कों की धूल में लिपटे
सपनों को जीता हूँ।
और प्रेम अमृत पीता हूं
फिर हमारा यात्राओं से विश्वास बढ़ता है स्वयं पर और मानवता के संगीत को सुनकर,
अनजानों के साथ की बातें,
नई मित्रता के पौधों की तरह बढ़ाती हैं।
ऐसे ही घुमक्कड़ी के साथी है
जो बंधे है आपस मे प्रेम की
बल्कि घुमक्कड़ी की डोरी से ......
तो चलो चले प्रकृति की खोज में,
विश्वास के आंचल में,
अपने अपने सपनों की खोज में
समुद्री तटों के किनारे खो जाने ......।
और ढूंढने नयी परंपराएँ,
नए रंग,
नई संस्कृतियां .........
चलो आज भ्रमण को नए आयाम देते है
सपनों की पराकाष्ठा में,
नए दृश्यों के साथ नए रंग भरते है ...
करते है सृजन नये संगीत का
नयी भावनाओं में नए गीत रचते है .....।
मैं भी
अपनी यात्राओं से
एक नयी सृष्टि का संवाद करता हूँ।
नयी भाषा से नया छंद गढ़ता हूं
अपने गीतों में,
अपने अनजान ख़्वाबों को गुनता हूं
कभी भूले हुए इतिहास
के पन्नों में छुपी कहानियों को खोजता हूँ।
तो कभी सड़कों की धूल में छिपी
स्वप्न रानियों की कहानी सुनाता हूँ।
अपनी यात्राओं से
नयी शक्तियों का आव्हान करता हूँ।
हर कदम हर अगली मंजिल पर
स्वतंत्रता की सांस लेता हूँ।
अनजान सपनों की खोज में चलता हूँ।
सूरज की पहली किरणों में,
अपने यात्राओं के रंग-रूप को खोजता हूँ।
जो बनेगा एक दिन अद्भुत इंद्रधनुष
जो हर तरफ छा जाएगा
और हर घुमक्कड़ की जिंदगी का
सपना भी सच हो जाएगा ..
सृजन -26.06.2024
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें