हरिद्वार 5 जुलाई 3024

 फिर से मां गङ्गा का बुलावा

मम्मी डैडी तो मई से ही हरिद्वार आये हुए है ,फिर कुछ दिन पहले मुझे आदेश हुआ यहां आने का ,मम्मी ने कहा तुम आ जाओ हमे ले जाना और गुरुपूर्णिमा भी यही पूजन कर लेना । बस फिर क्या 2 जुलाई रविवार की AC 2 की रिजर्वेशन कराई औऱ पहुँच गया ।

आते ही स्वामी जी ने।बताया के रविवार शाम को हो संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ है अतः:सभी ने शामिल।होना है तो गुरु आज्ञा शिरोधार्य ,8 बजे से लेकर रात 10.30बजे तक आएं हुए सुन्दरकाण्ड भजन गायकों ने समां बांध दिया और सब मस्त होंगये ,

3 जुलाई को सुबह 7 बजे का समय रुद्राभिषेक का ,जिसमे भोले कृपा से शामिल हुए साथ मे मम्मी भी ,फिर रविवार को ही विक्रम मामा मामी भी आ गए थे वो भी साथ ही बैठे ।

ततपश्चात तीनो गुरुओ के विग्रह का पूजन और नव वस्त्र अर्पण किये ,अति सुंदर और तेजोमय रूप गुरुजनों का ,नतमस्तक हो नमन किया ।

इसके बाद 10 बजे के करीब हवन का आयोजन उसमे मधुर मन्त्र ध्वनियों में  आहुतियां देकर देवताओं को प्रसन्न किया इन सब आयोजनों में पूज्य स्वामी कृष्णानंद जी ने सक्रिय रूप से भागीदारी की ,अदम्य ऊर्जा के प्रतीक है वे ।

उक्त कार्यक्रम स्वामी जी के फेस बुक पर live रहे और अनेकों भक्तो ने इनका घर बैठे हो आनन्द लिया ।

हवन के बाद गुरु गद्दी पर विराजमान परम आदरणीय  महंत श्री रामानन्द जी और स्वामी श्री कृष्णनन्द जी का पूजन अर्चन किया और गुरुपूर्णिमा पर गुरुओ के आशीर्वाद लिया ।

पापा काफी कमजोर हो चुके है और बिना सहारे के अधिक नही चल सकते ,क्योंके कब फिसल जाए कह नही सकते ।माता जी उनसे काफी एक्टिव है शरीर से भी और बुद्धि से भी ,सबको साधने में ही रहती है वो ,विजय के बारे में सुन नही सकती ,प्रीति की बात मत करो ,बाकी सब तुम्हारा ही है ।

कोई बात।नही ,मा बाप है सारी उम्र दिया ही दिया है ।।।

4 जुलाई 23

आज सुबह आखिरकार पापा को हर की पौड़ी ले ही गया ,ई रिक्शा से gau घाट फिर आगे पैदल पुल से ,भीड़ थी पर इतनी भी नही के आराम से नहा न सके  पापा ने भी खूब डुबकी लगाई और खुश हो गए ,

 शाम को मैं ममी के साथ मेन बाजार गया और एंजला सिया की कुर्तिया ली और फिर कनखल बंगाली मोड़ पर लेडीज सूट की दुकान से मनीषा के लिए एक सूट  ,एंजला सिया के कुर्ते मम्मी ने लिए मैंने भी एक कुर्ता मैडम के लिए ले लिया ।

शाम को गुरु गद्दी पर वही चर्चा ,खर्चे ज्यादा है ,भक्त कम देते है ,खर्चा कैसे चले ,बात तो सही है, इस बारेमे सोचना पड़ेगा।

5 जुलाई 2023

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gz meetup पर 2024

जो कोई हरिद्वार आता है

राष्ट्रीय कबि चौपाल।बीकानेर